घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव में मंगलवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डीबर गांव निवासी ईश्वर यादव (32) पुत्र जयराम ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि पिड़रिया गांव के रहने वाले रामू और उनके साथ अज्ञात दो लोगों ने धरमौली गांव में लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल ईश्वर यादव का मेडिकल परीक्षण व उपचार घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। इस मामले में घायल की तहरीर पर आरोपी रामू पुत्र मंगल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।