फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने जुगैल व ओबरा थाने का किया निरीक्षण, जनता की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

विज्ञापन
जुगैल थाना का निरीक्षण करते एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह ने शनिवार को जुगैल और ओबरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, मेस, बैरक, आरओ प्लांट, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखते हुए समय-समय पर संपूर्ण परिसर को सैनिटाइज करने तथा कार्यालय के अभिलेखों का बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव करने का संबंधितों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से कांबिंग, जन चौपाल, पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित करते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित किया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जुगैल और ओबरा थाने के प्रभारी निरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें