फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जेई संगठन शाखा अनपरा के वार्षिक चुनाव में अशोक साहू अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
जेई संगठन शाखा अनपरा के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रेणुसागर। राज्य विद्युत परियोजना जूनियर इंजीनियर्स संगठन की शाखा अनपरा का वार्षिक निर्वाचन रविवार की शाम को अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी इं.नवीन चावला की देखरेख में संगठन के संविधान के अनुरूप चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर इं.अशोक साहू और सचिव पद पर इं.अनिल कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इं. विजय चौरसिया, धीरेंद्र कुमार चौबे, संगठन सचिव पद पर इं.मनोज पाल, वित्त सचिव पद पर इं.आशीष कुमार, प्रचार सचिव पद पर इं.अमित कुमार और लेखा निरीक्षक पद पर इं. मनीष सिंह निर्वाचित हुए। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, आनंद पटेल, धर्मेंद्र रामकरण, अजय सिंह, सचिन कनौजिया, सोनू कुमार, ज्ञानेंद्र पटेल, कृपाशंकर शुक्ला, अजित चौरसिया, विष्णु देव झा, हरगोविंद समेत बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, जूनियर इंजीनियरों के हितों की रक्षा करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें