फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में फंसे आशीष ने लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर पंचायत ओबरा निवासी आशीष कुमार तिवारी अपनी पत्नी सीता और दो दिव्यांग पुत्र आयुष तिवारी (14) और हर्ष तिवारी(09) के साथ तमिलनाडु में फंसे हुए हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें वहां से किसी प्रकार निकाला जाए। आशीष अपने बच्चों के इलाज के लिए तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिला के मायोपैथी कप्पागम श्री करुमारिअम्माँ गए थे। आशीष ने बताया कि 25 मार्च को वापसी का टिकट था। लेकिन लॉक डाउन के कारण तमिलनाडु में फंस गये। बच्चे रोड से सफर नहीं कर सकते। इसलिए ट्रेन द्वारा उत्तर प्रदेश आना चाहता हूं। वहीं व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य आलोक भाटिया ने प्रभारी मंत्री सतीश द्विवेदी से वार्ता कर इनकी मदद करने की अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें