फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नेग देने के बहाने आशा कार्यकर्ता से 93 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में नेग देने के नाम पर एक आशा से 93 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के राॅबर्टसगंज निवासी एक महिला ने कुछ दिनों पूर्व एक बच्चे काे जन्म दिया था।
विज्ञापन

उसका प्रसव आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी ने कराया था। महिला का पति घर से बाहर रहता है। इस बीच एक व्यक्ति ने खुद महिला का पति बताते हुए आशा को फोन कर धन्यवाद दिया। उसके बेहतर कार्य की प्रशंसा करते हुए नेग देने की बात कही।
आशा के इंकार करने पर भी वह जिद करते हुए कहा कि आप पत्नी का ख्याल रखिएगा। मैंने आपके फोन पर नेग का पैसा भेजा है। चेक कर लिजिए। उसने एक लिंक भेजा, जिसमें कोड डालना पड़ा। चार-पांच बार में उसने 93593 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वो किसी काम से एटीएम पैसा निकालने पहुंची तब खाता खाली मिला। उसने कुछ दिनों पूर्व ही फोन-पे बनाया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें