फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Jun 2018 11:07 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
आशा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
 मांगों के समर्थन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्त्रियों ने प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप मेें कार्यकर्त्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाले वाले से पैदल डीएम कार्यालय पहुंची। प्रदेश सरकार पर जायज मांगों को पूर्ण न करने का आरोप मढ़ा।  वक्ताओं ने कहा कि एक जून से वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा बहुंए धरना-प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूर्ण करने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया। शीघ्र मांगें पूर्ण न होने पर छह जून को राबर्ट्सगंज नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप स्थित तालाब में जल दाह करने के लिए विवश होंगी। जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य, जिला महामंत्री जानकी देवी, माया देवी, सावित्री पाठक, संगीता, चंदा, ममता, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें