फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड ब्वाय आर्यन और हेड गर्ल बनीं राधिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट 3 में शैक्षणिक सत्र-2022-23 का अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के हेड ब्वाय आर्यन यादव और हेड गर्ल राधिका कुमारी बनीं। दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उन्होंने सभी निलय प्रमुखों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विवेकानंद, टैगोर, सावित्री बाई फुले, टेरेसा हाउस के छात्र प्रमुखों को मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ एन. नागेश, उनकी पत्नी तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश, विशिष्ट अतिथि फाइनेंस एंड अकाउंट हेड उज्ज्वल केश, हिंडाल्को जनसंपर्क विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार ने अलंकृत किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों से कर्तव्य पथ पर निरंतर अग्रसर होने का आह्वान किया। नर्सरी के बच्चों ने बलून डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्राइमरी कक्षा के बच्चो के साड़ी डांस ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाध्यापिका तनुश्री दत्ता ने आभार जताया। इस अवसर पर रश्मि श्रीवास्तव, मालिनी पांडेय, अमित कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें