शक्तिनगर। कोल इंडिया आईटीआई इम्प्लाइज एसोसिएशन (सीटिया) की केन्द्रीय और जोनल कमेटियों की वर्चुअल बैठक की गई। जिसमें कोल इंडिया से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक भी कई निर्णय लिए गए। क्योंकि सीटिया का अधिवेशन 20 मार्च 2020 को होना था जो कि कोरोना संकट को देखते हुए रद्द किया गया था। इसी अधिवेशन में सीटिया की नई कार्यकारिणी का भी गठन होना था जो कि नहीं हो पाया। जिससे कई दिनों से संगठन विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए कल की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सीटिया का अधिवेशन नहीं हो जाता तब तक तीन पदों पर संगठन पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं। इसी के तहत अरविन्द कुमार साह (सचिव सीटिया जयन्त परियोजना) को उपाध्यक्ष एनसीएल जोन एवं जितेन्द्र कुमार (सचिव सीटिया ककरी परियोजना) को उप महामंत्री एनसीएल जोन तथा प्रकाश पटेल (संगठन मंत्री सीटिया बीना परियोजना) को मीडिया प्रभारी (प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया) नियुक्त किया गया। इसका पत्र सीटिया केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा जारी किया गया एवं संबंधित सभी को निर्गत किया गया। इसके बाद सुरेन्द्र प्रसाद (केन्द्रीय अध्यक्ष सीटिया), अजय शंकर (केन्द्रीय महामंत्री) आरटी राय.(अध्यक्ष एनसीएल जोन), एवं बीके पटेल(महामंत्री एनसीएल जोन) एवं सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। बीके पटेल ने कहा की इससे हमारा संगठन और मजबूत होगा तथा हम तकनीकी कर्मियों की समस्याओं को और अच्छे से प्रबंधन के सामने रख पाएंगे।