फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मांदर की थाप पर थिरके कलाकार, लोकगीतों और नृत्य ने बांधा समा

विज्ञापन
चोपन ब्लॉक के पनारी में करमा महोत्सव में शामिल प्रतिभागी और अति​थिगण। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा के पनारी ग्राम में आयोजित करमा महोत्सव में मंगलवार को जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक छटा दिखी। कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों ने करमा, शैला, डोमकच सहित विभिन्न लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, डीएम चर्चित गौड़, कैमूर वन्य जीव प्रभाग की प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी आरुषि मिश्रा और चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला सिंह गौड़ ने करमा देवता की पूजा-अर्चना कर जनजातीय परंपरा को नमन किया। राज्यमंत्री और डीएम ने मांदर पर थाप लगाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। जनजातीय समाज के लोगों ने अतिथियों को पलास के पत्तों से बनी पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि करमा महोत्सव जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। लंबे समय से यह जनजातीय समाज के सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश भी दिया गया। डीएम चर्चित गौड़ ने लोगों से नशे से दूर रहने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, सेवा समर्पण संस्थान के आनंद जी, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें