फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर तीन पशु तस्करों को दबोचा, कई फरार

विज्ञापन
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र में बरामद पशु। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया में रविवार की शाम घेराबंदी कर ग्रामीणों के साथ पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए कई तस्कर भाग निकले। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 50 मवेशियों को मुक्त कराकर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। फरार तस्करों की तलाश जारी है।रविवार की शाम मुखबिर के जरिए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर मवेशियों को वध के लिए करहिया जंगल के रास्ते झारखंड ले जाने वाले है। एएसपी के निर्देश पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष सूर्यभान ने ग्रामीणों की मदद से जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 50 मवेशियों को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्कर महबूब अंसारी निवासी अधौरी मेराल जिला गढ़वा झारखंड, हंसराज बैगा, गणेश बैगा निवासीगण पलसो थाना चोपन के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि फरार तस्करों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें