फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ कारोबारी और कार चालक एमपी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके के चर्चित कबाड़ कारोबारी बिपिन यादव समेत दो को शुक्रवार को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर आरोपी के पास से एनसीएल की कोयला खदान से चोरी गए लाखों के मंहगे स्पेयर्स पार्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी के इस कारोबार में कई लोग शामिल हैं। जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एनसीएल की दुद्धीचुआ कोयला खदान क्षेत्र में स्थित वर्कशॉप से विदेशी मशीनों के पार्ट चोरी की सूचना लंबे समय से पुलिस व प्रोजेक्ट के सुरक्षाकर्मियों को मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की। घेरेबंदी के बाद सक्रिय शातिर कबाड़ चोर को स्पेयर व इसे ढोने में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कबाड़ चोर पेशे से चालक है जो खदान में अनुबंध पर लगी बोलेरो चलाता था और खदान के महंगे कलपुर्जो की आए दिन चोरी कर शक्तिनगर के कबाड़ कारोबारी विपिन यादव को बेचता था। मोरवा नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार कारोबारी विपिन व बोलेरो चालक राजेश केशरी निवासी गोलाई बस्ती ने पूछताछ में सामने आए हैं। जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में मोरवा थाने के साहबलाल सिंह, डीएन सिंह, राजवर्धन सिंह, अरविंद चतुर्वेदी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें