चोपन। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा के समीप मंगलवार को पीछा कर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। वर्षो से पुलिस पकड़े गए आरोपी की तलाश में भटक रही थी। आरोपी का चालान कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सिटी सीओ राजकुमार तिवारी की अगुवाई में चोपन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सीओ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वर्षों से फरार चल रहा इनामी अपराधी तेलगुड़वा मोड़ के पास कही जाने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सीओ के निर्देश पर फोर्स के साथ चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी और डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे पकड़े गए मारपीट समेत अन्य धाराओं के अपराधी शमशाद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी इस्लामिया इण्टर कालेज ओबरा के ऊपर 25 हजार रुपये इनाम घोषित है। आरोपी 1996 में एक मुकदमें मे वाछिंत है और 25 वर्षो से मुकदमे की पैरवी हेतु न्यायालय नही जा रहा था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसकी तलाश करने मेें जुटी हुई थी।