फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पर्यटन के विकास के लिए किये जाएं इंतजाम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम एस राजलिंगम।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पर्यटन के विकास व विश्व प्रसिद्ध सलखन फासिल्स पार्क को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि दुनियां के सबसे बड़े फासिल्स का गौरव सोनभद्र जिले का हासिल है। सलखन फासिल्स पार्क को राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सभी ्बेहतर कमद उठाये जाएं। वाराणसी में आने वाले विदेशीशैलानियों को सोनभद्र के पर्यटन स्थलों के साथ ही विशेष रूप से डेढ़ करोड़ वर्ष से ज्यादा पुराने फासिल्स देखने के लिए आकर्षित किया जाय। शिवद्वार, विजयगढ़ किला, अबाड़ी सहित जिले के अन्य पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। टूरिज्म डायरेक्ट्री यानी फोटोग्राफ्स सहित संक्षिप्त विवरण का बोर्ड लगाने के साथ ही टूरिज्म गाईड डेवलेपमेंट व काफी टेबिल की व्यवस्था के साथ ही जिले के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए बस की भी सुविधा मुहैया करायी जाए। डीएम ने पर्यटन व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि सलखन फासिल्स पार्क, डाला में स्थित मॉ वैष्णों मंदिर, अबाड़ी यानी सोनभद्र का मिनी गोवा, महुअरिया, कंडाकोट, विजयगढ़ किला, शिवद्वार, हाथीनाला-डायवर्सिटी पार्क सहित जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थलों से प्रदेश, देश व दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाली पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराकर आकर्षित किया जाय। वन क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों के संबंध में ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति से नियमानुसार प्रस्ताव पास कराकर तहसील स्तरीय वनाधिकार समिति के संस्तुति के साथ जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाय। पिपरी से संबंधित वन भूमि के प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार वन विभाग, राजस्व विभाग व नगर विकास विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूरा करें। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें