फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
बीजपुर थाना में हत्या के आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के राजो गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में राजो निवासी वासिद खान की मौत हो गई थी। इस मामले में बीजपुर पुलिस ने मृतक के भाई जहीर खान की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जब कि एक आरोपी फरार है। राजो गांव में जमीन के जोतकोड़ को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चला और कुल्हाड़ी भी चली। इसमें वासिद खान की कुल्हाड़ी लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को सुबह पुलिस ने राजो गांव की मस्जिद के पास चार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर थाना श्याम बहादुर यादव ने बताया कि आरोपियों में इजराइल खान, वाजिफ खां, मुसरकीन खां, अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वाजिफ के घर से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें