पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में बुधवार को जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका वर्ग के लिए इंडियन, कंपाउंड व रिकर्व राउंड के मुकाबलों में होनहार तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान एशियन गेम्स के पदक विजेता रामबाबू को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर सांसद ने पैदल चाल स्पर्धा में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले रामबाबू की प्रतिभा को सराहते हुए पुरस्कृत किया। तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कमलदेव चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय कोच विश्वास, सुमंगला, सुनील, सुभाष, रितेश, संजय, आनंद, जीनत आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में इन्हें मिली सफलता
बालक वर्ग के इंडियन राउंड 40 मीटर में पंकज प्रथम, आदित्य द्वितीय, राकेश तृतीय, ओलंपिक राउंड 40 मीटर में राकेश प्रथम, हीरा सिंह द्वितीय, मनोज तृतीय, इंडियन राउंड टीम स्पर्धा में पंकज, सनोज, राकेश, श्याम-प्रथम, हीरा सिंह, आदित्य, इंद्रदेव, दीपक द्वितीय, इंडियन राउंड 30 मीटर में महावीर प्रथम, अखिलेश द्वितीय, अभय तृतीय स्थान पर रहे। इंडियन राउंड टीम स्पर्धा 30 मीटर में अखिलेश, अमय, विशाल, शिवम प्रथम, महावीर प्रियांश, रितेश, धर्मेंद्र की टीम द्वितीय, इंडियन ओलंपिक राउंड 30 मीटर में महावीर प्रथम, अभय द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। रिकर्व राउंड बालक टीम 70 मीटर में भूपेंद्र, कुनाल, विजय, निधिराज की टीम प्रथम और अनिल, संजय, शिवनारायण राजकुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम
बालिका वर्ग के इंडियन राउंड 40 मीटर में आकांक्षा प्रथम, जगवंती द्वितीय, दीक्षा तृतीय, इंडियन ओलंपिक राउंड में आकाक्षा प्रथम, जगवंती-द्वितीय, दीक्षा तृतीय, इंडियन राउंड 30 मीटर में नंदनी मौर्या प्रथम, सुलेखा यादव द्वितीय, सपना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।बालिका वर्ग 70 मीटर रैकिंग राउंड में प्राची प्रथम, खुशबू द्वितीय, वंदना-तृतीय, रिकर्व ओलंपिक राउंड में प्राची प्रथम, खुशबू द्वितीय, वंदना-तृतीय स्थान रहीं।