फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल एस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विकास भवन में सीडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे अपना दल एस के पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास भवन में सीडीओ कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। वे विभिन्न समस्याओं को लेकर सीडीओ से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचे थे लेकिन मुलाकात न होने पर भड़क गए। देर शाम 7 बजे तक जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में अपना दल-एस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर में मीतापुर में सोन नदी के तट पर हुए घटना सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता के लिए विकास भवन पहुंचे थे। सीडीओ से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि सीडीओ ने अमर्यादित ढंग से उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा। जेल भेजने की भी धमकी दी। इससे आहत होकर वह कार्यकर्ताओं के साथ सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर डीडीओ हेमंत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाने की मांग की, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक धरना जारी रहा। उनका कहना था कि जानबूझकर अपना दल-एस के कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है। धरना देने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, युवा मंच के कार्यवाहक प्रदेश सचिव आनंद पटेल दयालु, महताब आलम, प्रीति सिंह राजपूत, श्याम कन्हैया, विनोद यादव, शिब्बू शेख, विकास पटेल, नीरज सिंह, आसिफ अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें