सोनभद्र। योगी सरकार के निर्देश के बाद एक बार फिर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम सक्रिय हो गई है। एंटी रोमियो प्रभारी व महिला थाना निरीक्षक संतू सरोज ने शनिवार को पर्यटन स्थलों और मंदिरों के आसपास घूमने वाले अराजक तत्वों व शोहदों की तलाश में अभियान चलाया। फोर्स के साथ महिला थाना प्रभारी संतू सरोज ने पंचमुखी महादेव मंदिर, डीएवी स्कूल, जय ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज, शीतला माता मंदिर, टोल प्लाजा लोढी स्थित ईको प्वाइंट सहित अन्य स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाकर दर्जन भर संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्धों का नाम व पता भी दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संतू सरोज ने बताया कि अभियान में दो दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमने वाले लोगों से पहचान पत्र मांगकर उसको नोट किया। बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मंदिरों व टूरिस्ट स्थलों पर विशेष सादे वर्दी में महिला सिपाही लगा दिए गए हैं, जो वहां आने जाने वाले महिलाओं व लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कांस्टेबल डिंपल यादव, अबिता, शकुंतला व पीआरडी आदि थे।