फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से होगा श्रम विरोधी कानून का विरोध

विज्ञापन
ककरी में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेते विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना की बैठक गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर ककरी परिसर में गोष्ठी हुई। जिसमें तय किया गया कि एकजुटता से ही श्रम विरोधी कानून का विरोध किया जा सकता है। मुख्य अतिथि एनसीएल प्रभारी व कंपनी के जेसीसी सदस्य मुन्नी लाल ने कहा कि अब समय आ चुका है जब सभी श्रम संगठनों को अपने निजी मतभेद भुलाकर एक साथ मिलकर सरकार और प्रबंधन के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़नी होगी। इतना ही नही कोल इंडिया के अतिरिक्त देश के पब्लिक सेक्टर सेल, भेल, रेल आदि को भी इस लड़ाई में साथ आना होगा। क्योंकि सरकार की नियत पब्लिक सेक्टर सहित अन्य सभी सरकारी उपक्रमों को निजीकरण में ढकेला गया है। भारतीय मजदूर संघ ने 30 जुलाई तक पूरे देश मे सरकार जगाओ सप्ताह के तहत कार्यक्रम शुरू कर दिया है। विशिष्ट अतिथि विभाग प्रमुख अशोक मिश्रा , फेडरेशन सदस्य बेचूलाल, जिलामंत्री आरपी पांडेय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व के सबसे बड़े श्रम संगठन के दायित्त्व का स्त्रत्त्बखूबी निर्वहन करते हुए श्रमिकों के हितों में कार्य करने वाले अन्य संगठनों का सम्मान करता है। इंटक के बनारसी प्रसाद ने कहा कि बड़े श्रम संगठन के कारण बीएमएस की जिम्मेदारी भी बड़ी होनी चाहिए। सीटू के आरएन शर्मा ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मायाशंकर सिंह और संचालन महामंत्री अरुण कुमार दुबे ने किया। इस दौरान सकल नारायण, दद्दी प्रसाद, केडी तिवारी, मनोज सिंह, प्रेमलाल पटेल आयोजक ककरी परियोजना के अध्यक्ष अरविंद सिंह, सचिव आरपी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें