फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केंद्रों पर भेजी जाने लगी उत्तर पुस्तिकाएं, कल होगा तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा से जुड़ी समग्र चर्चा के लिए 11 फरवरी को विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में बैठक बुलाई गई है। सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट शामिल होंगे। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारी और बोर्ड से जारी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 80 केंद्र बनाए गए हैं। 12 सेक्टर और चार जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें