फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सात अगस्त को होगा अनपरा व्यापार मंडल का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री गोपाल गुप्ता ने बताया कि अनपरा व्यापार मंडल का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

सात अगस्त को अनपरा व्यापार मंडल का चुनाव कराया जाना है। संगठन की सदस्यता लेने के लिए महावीर चौक पर तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं। वहां सदस्यता शुल्क जमा कर व्यापार मंडल के सदस्य बन सकते हैं। 15-16 जुलाई को नामांकन पत्र की बिक्री होगी। इसके बाद 19-20 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
21 जुलाई को नामांकन वापस लिया जाएगा, जबकि 22 को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। सात 7 अगस्त को सुबह मतदान होगा और शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि 23 जून को संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समस्या को व्यापारी गंभीरता से रखेंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी, अनिल मित्तल, राजेश गोयल, नवीन पांडेय, बिजेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें