तापीय परियोजना प्रबंधन ने स्थाई एवं अस्थाई काॅलोनियों में रहने वाले लोगों को बकाया किराया जमा करने के लिए मुनादी कराई है। सूचना भी चस्पा करा दिया है। अधिशासी अभियंता की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग कांम्लेक्स के दुकानदार, तृतीय टाइप आवास में रहने वाले गैर निगमीय किराएदार, स्थाई एवं अस्थाई काॅलोनियों में रहने वाले किराएदारों के बकाया को जमा करने के लिए दो नंबर गेट पर इरकान आवास संख्या 6 पर कैम्प का आयोजन 20 जनवरी को किया जाएगा। सभी बकाएदार अपना बकाया जमा करें।