दुद्धी टाउन क्लब के बैनर तले चल रहे 36वें अतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अनपरा ने शाहगंज को 75 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अनपरा के विश्वजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनपरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 223 रन बनाया। विश्वजीत ने 6 छक्के व 5 चौके की मदद से 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अमित ने 37, निखिल व विशाल ने 30-30 रना बनाए। गेंदबाजी में शाहगंज के ओसामा ने 2, ईशान व फैज ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी शाहगंज की टीम ने 16.6 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रनों पर सिमट गई। अर्पित ने 2 छक्का और 5 चौका की मदद से सर्वाधिक 37 रन, सुजीत ने 4 चौका की मदद से 28 रन और फैज ने 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। अनपरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया। वहीं अंकित ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और विश्वजीत ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। ईओ भारत सिंह ने पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग इकबाल कुरैशी व सुनील कुमार ने किया। कमेंट्री वरुण जौहरी, सुनील जायसवाल, जितेंद्र जौहरी ने किया। बुधवार का मैच मुंबई और चंदौली के बीच मैच खेला जाएगा।