फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनुसागर को हरा अनपरा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल कप लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सीपीपी अनपरा ने रेनुसागर को 41 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने बताया कि सीपीपी अनपरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। इसमें संजय सिंह ने 44, विकास शाही ने 34, अंकित ने 24 रन बनाए। रेनुसागर की तरफ से दीपक, आलोक ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी रेनुसागर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना पाई। जिसमें शुभम ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। अनिल ने 19 रन बनाए। अनपरा की तरफ से अंकित, सुनील ने दो-दो विकेट, विकास, आयुष, निखिल ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ दी मैच संयुक्त रूप से संजय और अंकित को दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल 10 मार्च को सिंगरौली बनाम अनपरा तापीय परियोजना के मध्य खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें