सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करती एएनएम। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत एएनएम ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांगों को लेकर उनका शांतिपूर्ण धरना 21 सितंबर से जारी है। एएनएम ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई करने और उन्हें शासन तक पहुंचाने की मांग की। एएनएम का आरोप है कि आंदोलन के दौरान उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया गया। इससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एएनएम की प्रमुख मांगों में समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, अधिकतम आयु सीमा समाप्त कर एएनएम पद के लिए निर्धारित आयु सीमा लागू करना, क्षेत्रीय व सरकारी सुविधाओं का लाभ और एएनएम नर्सिंग के लिए जिले में ही स्थानांतरण सुनिश्चित करना शामिल है।