फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईवा के धक्के से लाइन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित शारदा मंदिर बिल्ली रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार की देर शाम को हाईवा के धक्के से डाला-ओबरा की 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ओबरा तापीय परियोजना काॅलोनी के हिस्सों में होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रहा कि हाईवा क्षतिग्रस्त तार के संपर्क में आने के बाद भी चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित खदानों से निकलने वाले मलबे को बंद पड़ी और गहरी खदानों में डालने के उपरांत वापस लौट रही हाईवा 33 केवीए बिजली के तारों से टकरा गई। इससे बिजली का तार हाईवा से उलझ गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही 33 केवीए लाइन से होने वाली बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। साथ ही मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मियों ने टूटे हुए तार को ट्रक से अलग कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया। समाचार दिए जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें