फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में वितरित की गई पशुओं की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के ईकाई प्रमुख एसएन शास्त्री तथा प्रभात कुमार पांडेय प्रमुख (कार्मिक विभाग) की देख-रेख में बृहस्पतिवार को ग्राम मकरा के ग्राम पंचायत भवन के पास किसानों की एक चौपाल हुई। इसमें पशुओं को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी अमर सिंह व स्थानीय मुख्य पशु चिकित्सक डा. मनीष कुमार मौर्या पिपरी (तुर्रा) व उनकी टीम के संयुक्त प्रयास से किसानों के पशुओं को स्वस्थ रखने व उनको दिए जाने वाले पौष्टिक आहारों के बारे में चर्चा की गई। गर्मी के मौसम में आमतौर पर पशुओं में पाए जाने वाले प्रमुख रोगों व उनके निवारण के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्वतमान महिला ग्रामप्रधान सीता देवी ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित करीब 40 पुरुष एवं महिला किसानों को नि:शुल्क फेंडीकाइंड प्लस की दवायें भी वितरित की गई। इस अवसर पर राम केवल यादव, रामभगत यादव, छोटू कुमार, कमला प्रसाद, किसमतिया देवी, भैयाराम, परशुराम, सुनिता देवी, डा. शिव गोपाल सेठ, बृजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें