सुकृत चौकी क्षेत्र के गौरही गांव में डोंगिया जलाशय में डूबने से पशुपालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।गौरही गांव निवासी संतू यादव (47) अपनी भैंस लेकर नहलाने के लिएडोंगिया बांध दोपहर बाद गया भैस नहलाते समय वह भैंस के साथ ही गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर बाद लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। सुकृत पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। कुछ तैराकों ने पानी मे उतर कर शव को बाहर निकाला। उसके बाद चौकी प्रभारी धर्मनाथ सिंह ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।