फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनिल यादव अध्यक्ष, पवन कुमार बने शिक्षक संघ के महामंत्री

विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (विनय तिवारी गुट) की दुद्धी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन बीआरसी सभागार में जिलाध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी के नेतृत्व में किया गया। सर्वसम्मति से अनिल कुमार यादव को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। राजेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महामंत्री, राम सुभाग को कोषाध्यक्ष, हृदय नारायण गिरी को संगठन मंत्री और राहुल रंजन को ब्लॉक प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का प्रमुख माध्यम है। उन्होंने पदाधिकारियों से शिक्षक हितों के लिए सक्रियता और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। टीएससीटी के जिला संयोजक प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों के हितों को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से शिक्षक समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में जिला मंत्री रंजीत कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी गयासुद्दीन आजाद, जिला प्रचार मंत्री अतुल कुमार, मनोज सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अवधेश कन्नौजिया, एआरपी नीरज कुमार, कोन ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता, बभनी ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, म्योरपुर ब्लॉक संयोजक पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें