फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वेतन न मिलने से नाराज श्रमिकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में श्रमिक का कार्य कर रहे विस्थापित मानदेय भुगतान न होने पर धरने पर बैठ गए। जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

डोडहर, बीजपुर व सिरसोती आदि के भू-विस्थापित व विस्थापित रहवासियों को परियोजना क्षेत्र के टाउनशिप एरिया में ठेका के माध्यम से काम लिया जा रहा है। श्रमिकों को माली का कार्य दिया गया है।
मजदूरों ने तीन माह से मानदेय भुगतान न मिलने से एनटीपीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर भुगतान कराने व विभिन्न लाभों की मांग की गुहार लगाए थे। आरोप है कि श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर श्रमिकों ने बुधवार की सुबह अनुरक्षण विभाग के सामने धरना पर बैठ गए। ईश्वर प्रसाद, शिवनरायन, रामरक्षा यादव , मनोज कुमार, पन्नेलाल, सूरज कुमार, अमरनाथ, श्यामा, कलावती, सीता देवी, पान कुंवर, पूनम, दसरथ, अजयकुमार, सीताराम, संतराम आदि मजदूरों ने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने से हमलोगों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
इस संबंध में एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक सुनील बास्के का कहना है कि हम संविदाकारों को पेमेंट नोट सीट मिलने के बाद भुगतान कर देते हैं। अन्य लाभों के बारे में बात कर समस्या का निदान कराया जाएगा। आश्वासन के बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें