फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन न दिए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के उत्तर टोला में विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन न दिए जाने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत विभाग द्वारा खंभा तो गाड़ दिया गया है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर और कनेक्शन नही दिया जा सकता है।उन्होंने तत्काल विभाग द्वारा विद्युतीकरण पूर्ण करने की मांग की।म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के उत्तर टोला में शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से क्षुब्ध होकर प्रदर्शन किया।बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पोल गाड़ कर तार खींच दिया गया है।कहा कि गांव के इस टोले में 20 घरों में मीटर भी लगा दिया गया है।ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मीटर का बिल भी आना शुरू हो गया है।कहा कि अभी तक टोले में ट्रांसफार्मर भी नही लग सका है, इसके बावजूद बिजली का बिल भेजा जाना लोगों के गले नही उतर रहा है।उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन दिए जाने की मांग करते हुए बिल भेजे जाने को लेकर इसे सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें