फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। विकास खण्ड परिसर ने स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया की किल्लत की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समिति पर मंगलवार को बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने खाद न मिलने से क्षुब्ध होकर हंगामा करते हुए यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया।इस दौरान ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।म्योरपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत कर समस्या के समाधान की बात कही और लोगों को शांत कराया।म्योरपुर साधन सहकारी समिति पर जमा हुए किसानों का कहना था कि इससे पूर्व भी कालाबाजारी होती रही है परंतु सहकारी पर्यवेक्षक के खिलाफ न तो कोई जांच ही होती है नही कोई कार्यवाही।समिति पर मौजूद किसानों का कहना था कि सोमवार को शाम तक यूरिया खाद उपलब्ध थी तो सुबह कैसे खत्म हो गयी।किसानों की माने तो गांव में किराना दुकानदार सहित सेठ, साहूकार यूरिया खाद पांच सौ रुपये में बेचकर मुनाफा कमा रहे है।कहा किसान मजबूरी में महंगे दामो पर यूरिया खाद लेने को विवश हो जाते है।ग्राम प्रधान बलियरी व किसान हरि प्रसाद,प्रदीप यादव, अमृतलाल,शिवशंकर, राजेश कुमार, रमेश प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, शिवप्रसाद आदि किसानों ने जिलाधिकारी से खाद वितरण के जांच की मांग की है।इस संबन्ध में समिति के सचिव बालकेश्वर पटेल का कहना है कि यूरिया आई थी, लेकिन सब किसानों को बांटी जा चुकी है।कहा तीन चार दिन में आने की संभावना है।यूरिया खाद आएगी तो किसानों को बांट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें