फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से नाराज चालक ने दे दी लूट की सूचना, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को मनबढ़ों ने बोलेरो चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद वाहन का शीशा तोड़ दिए। इससे नाराज चालक ने 112 नंबर पुलिस को दो लाख रुपये लूटने की सूचना दे दी। सिटी सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की तो लूट की घटना झूठी निकली। चालक ने दो के खिलाफ मारपीट और शीशा तोड़ने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 11 बजे राबर्ट्सगंज में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने एक बोलेरो चालक को पिट कर वाहन का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित चालक ने पुलिस को मारपीट कर दो लाख रुपये लूटने की सूचना दे दी। लूट खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले की फोर्स अलर्ट कर दिया। सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ की तो सूचना झूठी निकली। इसके बाद पुलिस मयवाहन चालक को कोतवाली ले गए, जहां चालक ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि बोलेेेरो चालक के साथ मारपीट हुई है, लूट की सूचना झूठी है। पीड़ित चालक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें