फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड बभनी के असनहर से राजासरयी तक तीन किमी लंबा संपर्क मार्ग जगह-जगह टूट गया है। उखड़ी गिट्टी से आवागमन में ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गिट्टी उखड़कर किनारे लग गई है। इस पर लोगों का चलना दूभर है। ग्रामीण संजय तिवारी, रामजनक, रमेश, जगमोहन, प्रताप,मुकुटधारी, सुदामा, देवकिसुन, बृहस्पति, दिनेश, मोहन, विनोद आदि ने रविवार को असनहर गांव की खराब सड़क पर प्रदर्शन किया। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सड़क की पटरियां भी जगह-जगह टूट गई है। इस कारण लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें