फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली आपूर्ति ठप होने से फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। क्षेत्र में स्थित प्रमुख ज्वालामुखी मंदिर सहित कई रहवासी क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली कटौती पर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। एनटीपीसी के ऊर्जा द्वार पर लोगों ने प्रदर्शन किया। जमकर नारे लगाए। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप लोगों ने आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

एनटीपीसी शक्तिनगर के ज्वालामुखी आवासीय परिसर में स्थित आवासों को पावर प्रोजेक्ट विस्तार के निमित्त तोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शुरू तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ज्वालामुखी मंदिर सहित आवासीय परिसर और कोटा क्षेत्र की बिजली सुरक्षा का हवाला देते हुए काट दी गई। शनिवार शाम तोड़फोड़ का काम बंद होने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इसके चलते मंदिर सहित कई आवासीय क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। रविवार सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद एकत्रित हुए लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। एनटीपीसी आवासीय परिसर के ऊर्जा गेट पर लोग पहुंच गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाने के एसआई बृजेश यादव को ज्ञापन सौंप अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के साथ अन्य अधिकारी की मिलीभगत से काॅलोनी समेत मंदिर परिसर की बिजली सुनियोजित तरीके से बाधित की गई। लोगों का कहना था कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में जोर-जोर से तैयारी व दीपावली मनाने का कार्यक्रम है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से लोग आक्रोशित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें