म्योरपुर/खलियारी। ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधवार से घर-घर जाकर बाल पोषाहार बाटेंगी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज देवी ने बताया कि एक साथ सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इसका उद्घाटन किया जाएगा। चार दिन तक घर-घर जाकर बाल पोषाहार का वितरण करेंगी। खलियारी: नगवां ब्लॉक के पनिकप खुर्द ग्राम पंचायत में ग्रामप्रधान सुशील कुमार मौर्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरुण देवी ने डोर टू डोर जा कर पुष्टाहार का पैकेट बांटा।