फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- हमसे बस लेते हैं काम, नहीं देते दाम

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और इसके बाद सीएमओ को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से काम लिया जा रहा है लेकिन उन्हें न तो मेहनताना दिया जा रहा और न ही प्रोत्साहन राशि। इसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि पूर्व में कई बाद संघ द्वारा पत्राचार एवं मौखिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ। मजबूरी में कार्यकर्ताओं को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन करना मजबूरी होगी। साधना विश्वकर्मा, सुषमा कुरील, उर्मिला सिंह, लक्ष्मी जायसवाल, शकुंतला देवी, शशि किरण, उषा देवी, रेनू, दीप्ति सिंह, माधुरी पांडेय, गीता, चंद्रावती, सीता, बबिता, रूपा श्रीवास्तव, इंदू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें