फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर चने की दाल बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल विकासखंड के वीरकला ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्रामीणों ने तीन बोरी चने की दाल बाहर ले जाते पकड़ा। आरोप है कि लाभार्थियों में वितरण के लिए आए दाल को अन्यत्र बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीडीपीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ज्ञानमती देवी और लक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि 16 सितंबर को भोर में ग्रामीणों की शिकायत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को तीन बोरियों में भरकर कुछ सामान बाहर ले जाते पकड़ा गया।
बोरियों में चने की दाल भरी थी। दाल का वजन करीब 120 किलो बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान ज्ञानमती देवी समेत ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्रक देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें