फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जायसवाल यूथ क्लब के अध्यक्ष बने आनंद, मिथिलेश महामंत्री

विज्ञापन
कोन में जायसवाल यूथ क्लब की ओर से सहस्त्रबाहु की जयंती में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कोन। जायसवाल यूथ क्लब के तत्वावधान में कलवार-जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान आनंद जायसवाल को जायसवाल यूथ क्लब कोन का नया अध्यक्ष और मिथिलेश जायसवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल और अविनाश जायसवाल ने शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। राष्ट्रीय सहस्रबाहु मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कारणों से पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल ने पद छोड़ा था। संरक्षक लक्ष्मी जायसवाल के प्रस्ताव पर आनंद जायसवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बृजकुमार जायसवाल और सुशील कुमार जायसवाल को संरक्षक बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री ने समाज को संगठित करने तथा युवाओं को क्लब से जोड़ने का संकल्प लिया। अध्यक्षता सुशील कुमार जायसवाल और संचालन विजय शंकर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें