खलियारी में मृतक चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाते सपा नेता।
खलियारी। वाराणसी के नमो घाट पर हुई खलियारी निवासी राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की हत्या के मामले में मंगलवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरालाल यादव, बुद्ध नारायण यादव, सुरेश जायसवाल, प्रवेश जायसवाल, बबुंदर यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।