फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में सो रहे मासूम को उठाकर तालाब में फेंका, चार बाद मिली लाश

विज्ञापन
सलखन की खबर में मृतक विशाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थानाक्षेत्र के गुरमा नगर की आदिवासी बस्ती से चार दिन पूर्व लापता हुए तीन वर्षीय विशाल का शव रविवार सुबह सीमेंट फैक्ट्री की बंद खदान में भरे पानी से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बच्चे को घर से उठाकर पानी से भरी खदान में फेंका गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी राम सिंह का तीन वर्षीय पुत्र विशाल बुधवार रात घर में सोते समय लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो मां मंजू देवी ने गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बच्चे की तलाश की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोपन थाना और गुरमा चौकी पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी। शक के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर रविवार सुबह बस्ती के पास स्थित कालापानी तालाब (सीमेंट फैक्ट्री की बंद खदान) से बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। चोपन थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि सोते समय बच्चे को उठाकर तालाब में फेंक दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का बच्चे के घर आना-जाना था। घटना की रात वह बच्चे की मां को तलाशते हुए घर पहुंचा था। मां के नहीं मिलने पर वह बच्चे को उठाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें