फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता सदैव समाज को जोड़ता है : श्रीनाथ त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में मंगलवार को बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि श्रीनाथ त्रिपाठी सह अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ इंडिया व सदस्य बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश ने अध्यक्ष अशोक कुमार यादव और महामंत्री रामराज सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को जोड़ने का काम करता है। लड़ने-झगड़ने से सम्मान नहीं मिलता। अधिवक्ता जाति देखकर मुकदमा नहीं लड़ता है। समारोह में बार के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष साबिर अली, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य बब्बन सिंह, पंकज कुमार, मनोज पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अंगद सिंह कुशवाहा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें