फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला गैस के लिए ग्राहकों के खाते में पहुंची राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के समय उज्जवला ग्राहकों के पास पैसा ना होने के बाद भी रसोई का गैस सिलेंडर पहुंचे, इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पहले गैस सिलेंडर का निर्धारित राशि ग्राहकों के खाते में भेज दिया गया है। ताकि समय पर लोग अपना सिलेंडर ले सकें। इस योजना के अंतर्गत ग्राहकों को तीन गैस रिफिल पाने के लिए राशि सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाते हुए एक अप्रैल से 30 जून तक तीन सिलेंडर लिए जा सकते हैं।अप्रैल महीने के सिलेंडर की धनराशि का प्रयोग करके पहला सिलेंडर लेने पर ही मई महीने का पैसा ग्राहकों के खाते में भेजा जाएगा। यही क्रम तीसरे सिलेंडर में भी चलता रहेगा। दूसरा सिलेंडर लेने के बाद ही जून महीने के गैस सिलेंडर की राशि आपके खाते में जा सकेगी। इस योजना का लाभ रिफिल डिलीवरी के 15 दिन के भीतर बुकिंग कराने वालों को मिल सकेगा एक कैलेंडर माह में एक ही सिलेंडर उपलब्ध होगा। रेणुकूट इंडेन गैस एजेंसी ने उज्जवला ग्राहकों से अनुरोध किया है कि खाते में पैसा आते ही उपभोक्ता तत्काल बुकिंग करा लें। बैंक में आई धनराशि और खाली सिलेंडर तैयार रखें ताकि उन्हें भरा रसोई गैस सिलेंडर पाने में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें