फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फाइनल में भिड़ेगी अमलोरी व ब्लॉक बी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला परियोजना के आवासीय परिसर स्थित स्टेडियम में चल रहे एनसीएल अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें अमलोरी व ब्लॉक बी की टीम विजेता रही। फाइनल मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में अमलोरी व जयंत की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमलोरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज गुड्डू सिंह 61 रन बनाकर नाबाद रहे। हरिओम पटेल ने नौ रन की मदद किया। इस तरह सात विकेट के नुकसान पर टीम 121 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयंत टीम के बल्लेबाज गणेश राम 40 रन, फिरोज अहमद 24 रन की मदद से छह विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना पाई। इस तरह अमलोरी ने पांच रन से सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल मुकाबला में जगह पक्का कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच ब्लाक बी व दुद्धीचुआ के बीच खेला गया। ब्लाक बी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज राहुल गुप्ता 38 रन, सूरज भान 36 रन की मदद से निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी दुद्दीचुआ बल्लेबाज जितेंद्र सिंह 28 रन, कन्हैया 20 रन की मदद से निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 102 रन की बना सकी जिससे ब्लाक बी ने 22 रन से सेमीफाइनल मैच जीत लिया। निर्णायक की भूमिका एंड्रिव पॉल, पी रामा राव ने निभाई। वहीं स्कोरर बी किरण कुमार, डीएस तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें