ओबरा। कुशवाहा समाज की तरफ से रविवार को कराए गए वार्षिक चुनाव में अमित सिंह कुशवाहा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक विश्वनाथ भगत, देव प्रकाश मौर्या, सुरेश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा व चुनाव अधिकारी गणेश कुशवाहा एवं शशिहास सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर रमिता मौर्या, राकेश कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, सचिव ईश्वर दयाल मौर्य, उप सचिव रामदेव मौर्या, योगिता सिंह, पुष्पा सिंह बनाई गईं। कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्य, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कृष्णानंद सिंह बनाए गए। संगठन सचिव के पद पर सुषमा कुशवाहा, राधिका देवी, गौतम कुमार सिंह, श्वेता सिंह, राम पदारत मौर्य एवं गिरजा मौर्य चुने गए। मीडिया प्रभारी अरविंद कुशवाहा बनाए गए हैं। इस मौके पर सुशील कुशवाहा, राजेंद्र प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, गुलाब मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार एवं शेषनाथ सिंह ने किया।