फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों को मिले भत्ता और 20 लाख की निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विकास खंड क्षेत्र के नई बाजार दंगल मंच देवरी कंपाउंड में रविवार को प्रधान बीडीसी स्वाभिमान संघ का महासम्मेलन हुआ। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मानदेय, भत्ता और निधि के आवंटन की मांग उठाई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला व विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवनीत शुक्ला ने कहा कि वित्तीय अधिकार 20 लाख की निधि हर साल बीडीसी सदस्य को मिले, ताकि क्षेत्र का विकास करा सकें। सदस्यों हर माह 7 हजार रुपये भत्ता भी दिया जाय। मिनी सचिवालय में एक कार्यालय जनता से संवाद के लिए बीडीसी सदस्यों को भी दिया जाय। इसके अलावा सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, सहायता कोष बनाने, क्षेत्र पंचायतों का मनरेगा बहाली की भी मांग की। ग्राम निधि का 30 प्रतिशत हिस्सा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देने, विकास कार्यों में 40 प्रतिशत भागीदारी क्षेत्र पंचायत को देने, 65 वर्ष की उम्र तक सेवा देने वाले को जीविकोपार्जन की व्यवस्था करने के मुद्दों पर भी सदस्यों ने एकजुटता दिखाई। प्रदेश महामंत्री पवन शुक्ला ने जिला अध्यक्ष श्यामानंद गुप्ता के नेतृत्व में 10 सूत्री मांग पत्र लेकर शासन स्तर पर आवाज उठाने का भरोसा दिया। रामसेवक सिंह, चंद्रभान सिंह, जिलाजीत ,सुरेंद्र सिंह, संतोष मौर्य ,प्रेमचंद गुप्ता, शिव कुमार, प्रेमचंद गुप्ता, राजेश भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें