कोन। चोपन ब्लॉक के कचनरवा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पोषाहार वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण बिंदु देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, अंजू देवी, सुषमा देवी, चंचला देवी, प्रमिला देवी समेत अन्य लाभार्थियों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र भरनासिली में लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण न कर खुले बाजार में बेच दिया जा रहा है। उनका यह भी आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बस्ती में सिर्फ कुछ लोगों में पोषाहार वितरित कर फोटोग्राफी कराकर पोषाहार बेच दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो पिछले तीन महीने से इस केंद्र से भरनासिली व खैरवादामर टोले के गर्भवतीधात्री व शिशुओं को पोषाहार वितरित नहीं हुआ है। जबकि लॉकडाउन में पोषाहार का वितरण घर-घर करने का निर्देश विभाग द्वारा जारी किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।