फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोटे की दुकान चयन में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बैजनाथ के ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव में सस्ते गल्ले की दुकान के चयन में मनमानी का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि शासन के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों ने गुलाब स्वयं सहायता समूह को कोटे की दुकान के संचालन के लिए पात्र बताया। दुकान चलाने में सक्षम न होने के कारण शपथ पत्र देकर किसी अन्य का चयन करने की सहमति दी गई थी। इस पर जांच हुई और सदस्यों का वीडियो कैमरे के सामने बयान भी दर्ज किया। बाद में समूह के किसी एक सदस्य के कहने पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से दुकान एक महिला के नाम आवंटित कर दी गई। ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाकर नए कोटेदार के चयन की मांग की गई। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मुनिया देवी, संगीता, कुट्टी, सुकुमारी, शांति, महेश्वरी, फुलवंती, सरस्वती, फूलना, रामदेवी, गायत्री आदि मौजूद रनी। इस बाबत डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला का कहना था कि मामला संज्ञान में है। संबंधित बीडीओ को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। जांच में आवेदन पत्र गलत मिला तो उसे निरस्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें