अनपरा। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने पदोन्नति, वरीयता सूची एवं श्रम शक्ति बजट में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए निदेशक कार्मिक को पत्र भेजा है। कंपनी के जेसीसी सदस्य मुन्नीलाल व क्षेत्रीय महामंत्री बीना अरुण कुमार दुबे ने पत्र में आरोप लगाया है कि कंपनी में पदोन्नति के लिए जो मैनपावर बजट और वरीयता सूची बनायी गयी है, उसमें अनियमितता बरती गयी हैै। उत्खनन विभाग के इलेक्ट्रिशियन का पदोन्नति रोका जाना अनुचित है। यह आरोप भी लगाया है कि मैनपावर बजट में ऐसे पद जान बूझकर स्वीकृत किए गए हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं है। पत्र के जरिए अन्य खामियों की तरफ भी इशारा किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आरोपों की जांच कर गड़बड़ी दूर नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।