फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लगाया गड़बड़ी का आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पदाधिकारी सहित अन्य।
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन को पत्र सौंपा। कलेक्ट्रेट के अतिरिक्त एसडीएम जैनेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारी कल्याण निगम में हुए धान खरीद की जांच की मांग उठाई। चेताया कि यदि गड़बड़ी की जांच नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। अलग पूर्वांचल राज्य स्थापना की मांग कर रहे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने डीएम के नाम संबोधित पत्र में कर्मचारी कल्याण निगम पर धान खरीद में बड़ी धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी कल्याण निगम के जिले में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों तथा राइस मिलर्स की सांठगांठ से बिहार राज्य से धान लाकर लक्ष्य पूरा कर लिया गया, जिससे सोनभद्र के किसानों के धान की बिक्री नहीं हो सकी। कर्मचारी कल्याण निगम के तीनों क्रय केंद्र पर एक ही दिन मे एक ही आईडी तथा पते पर एक ही किसान का धान खरीद दिखाया जाना प्रमाणित करता है कि जिले में धान खरीद से संबंधित प्रभारी तथा अधिकारियों की सांठगांठ से किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मजबूर होकर जिले का किसान अपनी उपज को 1400 रुपये, 1500 रुपए कुंतल बेचने को मजबूर है। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी कल्याण निगम के धान खरीद की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रामकृष्ण पाठक, संतोष पांडेय, सत्य प्रकाश चौबे, रजनीश पांडेय, विकास पांडेय, ऋषि तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें