फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर पिलाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने ससुरालियों पर शादी के कुछ समय बाद ही दहेज न मिलने पर जहर पिलाने और उसी हालत में घर से निकालने का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि पिता ने दवा-इलाज कराया तब उसकी जान बच पाई। मामले में पति सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी निवासी नेहा पुत्री रामकृ़पाल ने तहरीर में बताया है कि गत चार जून को दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र निवासी विशाल से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति के खाड़पाथर, रेणुकूट स्थित मकान पर चली गई। आरोप है कि वहां उसे एक सप्ताह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि असमर्थता जताने पर कुछ समय बाद जहर पिलाकर उसे घर से निकाल दिया गया। धमकी दी गई कि जो हालत पहली पत्नी इंदू की हुई थी वहीं तुम्हारी भी की जाएगी। पीड़ित के मुताबिक किसी तरह उसने पिता से संपर्क साधा। पहुंचे पिता उसे अस्पताल पहुंचाए तब उसकी जान बच पाई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक पति विशाल, सास हेमलता और ननद नंदनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें